logo

BJP और हिंदू संगठनों ने राम जन्मभूमि अक्षत का वितरण किया, 22 को दीपक जलाने की अपील 

BJP और हिंदू संगठनों ने राम जन्मभूमि अक्षत का वितरण किया, 22 को दीपक जलाने की अपील 

रांची 

BJP, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टेल्को सेक्टर मार्केट, रांची में राम जन्मभूमि अक्षत का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या चलने का निमंत्रण दिया। साथ ही घरों में इस दिन दीपक जलाने की अपील की। कहा कि जो लोग अयोध्या नहीं चल सकते हैं, वे मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करें। अक्षत वितरण कार्यक्रम में BJP के नेता अभय सिंह ने राम मंदिर उद्घाटन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अपील की कि इस दिन लोग अपने-अपने घरों में पकवान बनाएं। कहा कि घर के सामने 21 दीपक जलाकर स्वाभिमान का पुनर्जागरण करें। 

लोगों ने किया स्वागत 

कार्यकर्ताओं का स्वागत लोगों ने ढोल नगाड़ा के साथ किया। केसरिया झंडा के वातावरण के साथ लोगों में हर्ष व्याप्त रहा। जय श्रीराम के नारे लगे। मौके पर BJP के पप्पू सिंह, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, बजरंग दल के संयोजक मुन्ना दुबे भूषण दीक्षित सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का अनुशासन दिखाई पड़ा।

देशभर के लोगों को दिया जा रहा आमंत्रण 
बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन के लिए देशभर के खास लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। अतिथियों को पहचान के लिए अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा। अतिथि कड़ी सुरक्षा जांच के बाद कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। प्रेवश से पहले उनके मोबाइल, पर्स और अन्य संदिग्ध चीजों को सुरक्षा एजेंसियां अपने पास जमा रखेंगी। इन सामानों को रखने के लिए मंदिर कैंपस में 12 हजार लॉकर बनाय गये हैं। अतिथियों को 11 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लेने की सलाह दी गयी है। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत सरीके नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।